Sarkar cool care and home appliances !!!!
बाजार मे आपको कई तरह के फ्यूज देखने को मिलते है जिनका इस्तेमाल हर काम के हिसाब से अलग-अलग होता है। फ्यूज का इस्तेमाल हम अपने घर, ऑफिस, उद्योग, कारखाने और अन्य जगह पर करते है यह आपके उपकरण को High वोल्टेज के कारण होने वाले शोर्ट सर्किट से बचाता है।
लेकिन कई बार इलेक्ट्रिक करंंट ज्यादा आने पर किसी भी प्रकार का शोर्ट सर्किट हो सकता है इसलिए High Voltage Current से होने वाली हानि से बचाने के लिए फ्यूज का इस्तेमाल किया जाता है।

तो चलिए जानते है
Electric Fuse Kya Hai और
Fuse Tar Kiska Bana Hota Hai के बारे में विस्तार से।
Fuse Kya Hai
फ्यूज को उपकरण से आने वाले करेंट के हिसाब से इस्तेमाल किया जाता है की वह उपकरण कितना ज्यादा या कम लोड लेता है। फ्यूज एक ऐसा उपकरण है जिसे सर्किट में उपकरण क्रम (Series) में लगाया जाता है ताकि उपकरण में किसी भी प्रकार की हानि होने पर फ्यूज पर लोड बढ़े और फ्यूज जल जाए तो ऑटोमेटेक Current की सप्लाई बंद हो जाए।
आपने कई बार देखा होगा की किसी उपकरण में अचानक से शोर्ट सर्किट हो जाने से आग लग जाती है जिसके कारण उपकरण में काफ़ी नुकसान हो जाता है इस नुकसान से बचने के लिए हम फ्यूज का इस्तेमाल करते है। फ्यूज का इस्तेमाल हम अपने घर, ऑफ़िस, कारखाने और अन्य जगह पर करते है जिसके कारण शोर्ट सर्किट से होने वाली हानि से बचा जा सकता है।
Fuse Tar Kiska Bana Hota Hai
फ्यूज में हमेशा फेस वायर को कनेक्ट किया जाता है ताकि फ्यूज जल ना जाये अगर हम बात करे प्रतिरोध की तो फ्यूज का वायर कम प्रतिरोध वाला होना चाहिये अगर फ्यूज का तार ज्यादा प्रतिरोध करेगा तो फ्यूज में शोर्ट सर्किट हो सकता है। मार्केट में कई प्रकार के तार मौजूद रहते है लेकिन यह तार महँगा होने के कारण इसका उपयोग कम किया जाता है।
ज्यादातर मार्केट में लेड ट्रिन एलाय तार उपयोग किया जाता है इस तार में लेड की मात्रा 65% और टिन की मात्रा 37% होती है इस तार का गलनांक बिंदु बहुत कम होने के कारण इस तार की विशेषता यह होती है की यदि किसी उपकरण में फ्यूज के अंदर ज्यादा ओवर-लोड बढ़ जाता है तो यह तार को बहुत जल्दी पिघला देता है और उपकरण फ्यूज उस सप्लाई को बंद कर देता है।
अगर आप इलेक्ट्रिकल अँक्सेसरीज खरीदना चाहते हो तो साथ दी गयी लिंक पे क्लिक करे।
आपका अपना ब्लाँग,
सरकार कुल केअर अँड होम अप्लाएन्स!!!
Comments
Post a Comment