रेफ्रिजरेटर के कंडेन्सर काँइल की एहमीयत

 दोस्तो,  जब भी हम कीसी भी मशीन की बात करते है तो हम उसका अपने नजरीए से परीक्षण करते करते यह नतीजे पे पहुचते है की, मशीन की हर एक चीज एक दूसरे से जुडी हुई होती है। और हर एक की कार्य पद्धती अलग होती है।  पर आखीर मे सभी चीजो की कार्यपद्धती तो एकत्रित करते हुए ही मशीन का कामकाज पार पडता है और हमे जो फॅसिलिटी चाहीए वह उपलब्ध होती है।  ऐसी ही एक उपलब्धी के बारेमे हम आज बात करेंगे।  जी हाँ दोस्तो।  आज हम बात करेंगे रेफ्रिजरेटर और इसका एक महत्वपूर्ण अंग ,जिसे हम कंडेन्सर काँइल कहते है।  दोस्तो, रेफ्रिजरेटर मे एक मुलभुत सिद्धांत होता है, हिट ट्रान्स्फर करना। यही बेसिक फाँर्मयुला कायम रखके यह मशीन काम करके हमे कुलिंग प्रदान करती है। जब हम फ्रिज चलाते है, उस वक्त हमे जो चिजे थंडी करनी होती है वे फ्रिज के अंदर के कुलिंग करने वाले कम्पार्टमेंट मे रख देते है। जहाँ पे उन चिंजो की हीट कुलिंग करने वाला क्षेत्र अँब्जाँर्ब करता है और हीट ट्रान्स्फर होने के कारण वह चिजे थंडी हो जाती है। और बहोत दीनो तक टिकने की क्षमता उनमे क्रमप्राप्त होती है।  इसी तराह से फ्रीज के ...

How to save electricity in air conditioning

Sarkar cool care and home appliances !!!

गर्मी के मौसम को बिना कीसी तकलीफ गुजारने के  लिए एयर कंडिशनर से बड़ा हथियार भला क्या हो सकता है! ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिसका ध्यान रखकर आप AC चलाते वक्त भी काफी बिजली बचा सकते हैं। आइए जानते हैं...

navbharat-times
अभी गर्मी का मौसम पूरे शबाब पर नहीं है, लेकिन फिर भी चढ़ता पारा आने वाली दिक्कतों की दस्तक तो दे ही रहा है। गर्मी के मौसम को छकाने के लिए एयर कंडिशनर से बड़ा हथियार भला क्या हो सकता है! ऐसे में जब बात AC चलाने की आएगी, तो बिजली के बिल की टेंशन तो होगी ही। तो चलिए आपकी इसी परेशानी को कम करते हुए आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिसका ध्यान रखकर आप AC चलाते वक्त भी काफी बिजली बचा सकते हैं। आइए जानें...
तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर सेट रखें
कई ऐसे देश हैं जहां बिजली की बचत के लिए AC का तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने का नियम है। आप खुद भी AC को 24 डिग्री सेल्सियस पर सेट करके रखें, ताकि बिजली की बचत हो। दरअसल एसी में जो थर्मोस्टेट लगा होता है, वह पहले कमरे के तापमान को चेक करता है और जब तापमान एक सही लेवल पर पहुंच जाता है तो वह कंप्रेसर को बंद कर देता है। थर्मोस्टेट तभी काम करता है जब तापमान कम होता है। ऐसे में बिजली की खपत भी ज़्यादा होगी। इसीलिए एसी का तापमान 24 डिग्री सेंटिग्रेट पर रखें।

AC की साफ-सफाई

इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि आपके एसी के फिल्टर एकदम साफ हों और उनमें कोई गंदगी न हो क्योंकि ऐसी स्थिति में हवा को फिल्टर होकर अंदर आने और बाहर निकलने के लिए काफी ज़ोर लगाना पड़ता है, जिसमें बिजली की खपत ज़्यादा होती है।

AC की आउटडोर यूनिट की फिटिंग
एसी की आउटडोर यूनिट को ऐसी जगह फिट करें जहां उस पर सूरज की सीधी किरणें न पड़ती हों। इससे आप काफी बिजली बचा पाएंगे। इसके अलावा अगर आपके पास बहुत पुराना एयर कंडीशनर (AC) और उसमें बिजली की काफी खपत होती है, तो उसे बदलना ही बेहतर है। ज़्यादा पुराना एसी बिजली की ज़्यादा खपत करता है और उसे काफी मेनटेन करने की भी ज़रूरत होती
mosssss
एनर्जी सेवर बटन

आजकल एयर कंडीशनर्स में एनर्जी सेवर बटन भी आता है। जब कमरा ठंडा हो जाए तब आप उस बटन को दबा दें। इससे एसी बिजली खपत नहीं लेगा और काफी सेविंग होगी।

AC के साथ पंखा
एसी के ज़रिए बिजली बचाने का एक और बेहतर उपाय यह है कि जब भी आफ एसी चलाएं तो उसके साथ पंखा ज़रूर चलाएं क्योंकि पंखा पूरे कमरे में ठंडी हवा को रेग्युलेट करेगा और एसी पर कम बोझ पड़ेगा, लेकिन अगर आप किसी बिल्डिंग में टॉप फ्लोर पर रहते हैं, जहां सूरज की सीधी धूप आती है, तो एसी के साथ पंखा बिल्कुल न चलाएं।

बाहरी तापमान के हिसाब से रखें एसी का तापमान
ध्यान रखें कि अगर बाहर का तापमान ज़्यादा है तो एसी का तापमान कम न रखें, उसे 24 डिग्री पर ही सेट रखें। इससे बिजली कम खर्च होगी। एसी के लिए 24 से 25 डिग्री सेल्सियस को एक आदर्श तापमान माना गया है, इससे कई फीसदी बिजली बचाई जा सकती है।

वैसे जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी अन्य होम अप्लायंस की तरह ही एसी पर मौजूद स्टार रेटिंग ही यह तय करती है कि वह बिजली की खपत के लिहाज से कितना किफायती है। मिनिस्ट्री ऑफ पावर के तहत ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशंसी यानी बीईई बिजली से चलने वाले उपकरणों के लिए स्टार मानक तय करती है। ये मानक स्टार रेटिंग के रूप में होते हैं। रेटिंग 1 से 5 स्टार की होती है। स्टार रेटिंग का सीधा मतलब है कि जितने कम स्टार होंगे, वह उपकरण बिजली की खपत भी उतनी ही ज्यादा करेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

Double door fridge not cooling in hindi

Plumbing tools in hindi

बिजलि के बिल की जाँच पडताल।