रेफ्रिजरेटर के कंडेन्सर काँइल की एहमीयत

 दोस्तो,  जब भी हम कीसी भी मशीन की बात करते है तो हम उसका अपने नजरीए से परीक्षण करते करते यह नतीजे पे पहुचते है की, मशीन की हर एक चीज एक दूसरे से जुडी हुई होती है। और हर एक की कार्य पद्धती अलग होती है।  पर आखीर मे सभी चीजो की कार्यपद्धती तो एकत्रित करते हुए ही मशीन का कामकाज पार पडता है और हमे जो फॅसिलिटी चाहीए वह उपलब्ध होती है।  ऐसी ही एक उपलब्धी के बारेमे हम आज बात करेंगे।  जी हाँ दोस्तो।  आज हम बात करेंगे रेफ्रिजरेटर और इसका एक महत्वपूर्ण अंग ,जिसे हम कंडेन्सर काँइल कहते है।  दोस्तो, रेफ्रिजरेटर मे एक मुलभुत सिद्धांत होता है, हिट ट्रान्स्फर करना। यही बेसिक फाँर्मयुला कायम रखके यह मशीन काम करके हमे कुलिंग प्रदान करती है। जब हम फ्रिज चलाते है, उस वक्त हमे जो चिजे थंडी करनी होती है वे फ्रिज के अंदर के कुलिंग करने वाले कम्पार्टमेंट मे रख देते है। जहाँ पे उन चिंजो की हीट कुलिंग करने वाला क्षेत्र अँब्जाँर्ब करता है और हीट ट्रान्स्फर होने के कारण वह चिजे थंडी हो जाती है। और बहोत दीनो तक टिकने की क्षमता उनमे क्रमप्राप्त होती है।  इसी तराह से फ्रीज के ...

Air purifier in hindi

Sarkar cool care and home appliances!!!!

एयर प्यूरिफायर खरीदने जा रहे हैं तो इन 6 बातों को जरूर देख लें

सोशल मीडिया पर  AirQuality दोबारा ट्रेंड कर रहा है। हवा में घुला जहर कम नहीं हो रहा है. लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं. अब तो मानों यह हर साल की समस्या बन गई है. दिनोंदिन जहरीली होती हवा के चलते एयर प्यूरिफायर अब जरूरत बन गया है. अपने घर के लिए अगर एयर प्यूरिफायर खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों को जान लेना जरूरी है. यहां हम उन्हीं के बारे में बता रहे हैं.



#1. कमरे का आकारएयर प्यूरिफाइर खरीदने से पहले इस बात को सबसे पहले देखने की जरूरत है. बेडरूम या स्टडी के लिए प्यूरिफायर लेना चाहते हैं तो शुरुआती स्तर की मशीनों से काम चल जाएगा. हालांकि, बड़े आकार के कमरे के लिए प्यूरिफायर चाहते हैं तो आपको ज्यादा खर्च करना होगा. इस स्थिति में आपको एक बड़ा या दो छोटे-छोटे प्यूरिफायर लेने होंगे. तकरीबन सभी प्यूरिफायर में इस बात का जिक्र होता है कि वे कितने क्षेत्रफल में कारगर तरीके से काम कर सकते हैं.




#2. सीएडीआरसीएडीआर का मतलब है, क्लीन एयर डिलीवरी रेट. एयर प्यूरिफायर कितना कारगर है, यह इसे नापने का अंतरराष्ट्रीय पैमाना है. इसे कमरे के क्षेत्रफल के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है. इससे पता चलता है कि कितनी जल्दी किसी कमरे में प्यूरिफायर हवा को साफ कर देगा.

#3. फिल्ट्रेशन सिस्टमफिल्ट्रेशन सिस्टम प्यूरिफायर का सबसे अहम हिस्सा हैएंट्री लेवल के ज्यादातर प्यूरिफायर तीन परत वाले फिल्टर सिस्टम के साथ आते हैंइसमें प्री-फिल्टर, हेपा फिल्टर और कार्बन फिल्टर शामिल हैंये प्रदूषकों यानी पॉल्यूटेंट, धूल के कणों और गंध को हटाने का काम करते हैं. कुछ प्यूरिफायर में ये तीनों एक ही फिल्टर यूनिट में जुड़े होते हैं. अन्य में ये तीनों अलग-अलग होते हैं. इन्हें अलग-अलग बदला जा सकता है.

#4. पॉल्यूशन इंडिकेटरएंट्री लेवल के ज्यादातर प्यूरिफायर बुनियादी एलईडी इंडिकेटर सिस्टम से लैस होते हैं. ये एयर क्वालिटी के बारे में बताते हैं. प्यूरिफायर के नए मॉडलों में डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम होता है. यह कमरे में हवा की गुणवत्ता का वास्तविक स्तर दिखाता है. इससे आपके लिए पता लगाना आसान हो जाता है कि कब प्यूरिफायर को अधिकतम स्तर पर चलाना है और कब इसे घटा देना है.
#5. रिमोट कंट्रोल

ज्यादातर एयर प्यूरिफायर रिमोट कंट्रोल के साथ नहीं आते हैं. इसलिए हर बार मोड बदलने या फंक्शन इनेबल/डिसेबल करने के लिए आपको खुद उठना होगा. यही कारण है कि हम आपको इस तरह का प्यूरिफायर खरीदने की सलाह देते हैं जो रिमोट कंट्रोल के साथ आता हो. कुछ स्मार्ट एयर प्यूरिफायर वाईफाई से कनेक्ट हो जाते हैं. इन्हें एप की मदद से इनेबल/डिसेबल किया जा सकता है.

#6. फिल्टर रिप्लेसमेंटहवा को साफ करने के लिए एयर प्यूरिफायर पूरी तरह से फिल्टरों पर निर्भर रहते हैं. ज्यादातर फिल्टर कुछ महीने ही चलते हैं. इन्हें नए फिल्टरों के साथ बदलना पड़ता है. अच्छा यह है कि फिल्टरों को बदलने की लागत का पहले से ही पता लगा लिया जाए.

अगर आप इस प्राँडक्ट को खरीदना चाहते हो तो इसके लिए साथ मे जुडे हूए लिंक का इस्तमाल करे। 
धन्यवाद 
आपका अपना ब्लाँग
Sarkar cool care and home appliances !!!!!

Comments

Popular posts from this blog

Double door fridge not cooling in hindi

Plumbing tools in hindi

बिजलि के बिल की जाँच पडताल।