रेफ्रिजरेटर के कंडेन्सर काँइल की एहमीयत

 दोस्तो,  जब भी हम कीसी भी मशीन की बात करते है तो हम उसका अपने नजरीए से परीक्षण करते करते यह नतीजे पे पहुचते है की, मशीन की हर एक चीज एक दूसरे से जुडी हुई होती है। और हर एक की कार्य पद्धती अलग होती है।  पर आखीर मे सभी चीजो की कार्यपद्धती तो एकत्रित करते हुए ही मशीन का कामकाज पार पडता है और हमे जो फॅसिलिटी चाहीए वह उपलब्ध होती है।  ऐसी ही एक उपलब्धी के बारेमे हम आज बात करेंगे।  जी हाँ दोस्तो।  आज हम बात करेंगे रेफ्रिजरेटर और इसका एक महत्वपूर्ण अंग ,जिसे हम कंडेन्सर काँइल कहते है।  दोस्तो, रेफ्रिजरेटर मे एक मुलभुत सिद्धांत होता है, हिट ट्रान्स्फर करना। यही बेसिक फाँर्मयुला कायम रखके यह मशीन काम करके हमे कुलिंग प्रदान करती है। जब हम फ्रिज चलाते है, उस वक्त हमे जो चिजे थंडी करनी होती है वे फ्रिज के अंदर के कुलिंग करने वाले कम्पार्टमेंट मे रख देते है। जहाँ पे उन चिंजो की हीट कुलिंग करने वाला क्षेत्र अँब्जाँर्ब करता है और हीट ट्रान्स्फर होने के कारण वह चिजे थंडी हो जाती है। और बहोत दीनो तक टिकने की क्षमता उनमे क्रमप्राप्त होती है।  इसी तराह से फ्रीज के ...

Gyser kya hota hai in hindi

Sarkar cool care and home appliances !!!!

Geyser Kya Hota Hai? Geyser Buying Guide in Hindi

Hi friends! क्या आपको पता है कि Geyser Kya Hota Hai?  
सर्दी शुरू होते ही geyser की डिमांड बढ़ने लगती है, क्योंकि इस मौसम में गर्म पानी से नहाने का आनंद ही कुछ और ही होता है. और geyser की मदद से आप बहुत ही आसानी से पानी गर्म कर सकते हैं.

तो आज मैं आपसे इसी विषय पर बात करने जा रहा हूँ किGeyser Kya Hota Hai? How to use Geyser in Hindi? Geyser Kitne Tarah ke Hote Hain और आपको Kaun-sa Geyser Kharidana Chahiye?

Water Heating Geyser Kya Hai?

फ्रेंड्स, सबसे पहले हम यह जानते हैं कि Geyser Kya Hota Hai? तो यह एक water heater है, जिससे आप पानी को गर्म कर सकते हैं. सर्दियों में गर्म पानी की बहुत मांग होती है, इसलिए इसका उपयोग भी काफी बढ़ जाता है.
पानी को गर्म करने के लिहाज से गिझर  इसलिए भी बेहतर माना जाता है, क्योंकि बार-बार पानी को गर्म करने के झंझट से बच जाते हैं. बस Geyser ON कीजिए और पानी गर्म.
आज की लाइफस्टाइल में geyser कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह हर घर की जरुरत बन गया है. हालाँकि लोग geyser खरीदते समय कई बार उसके features, safety जैसी कुछ चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है.
Water Heating Geyser Kya Hota Hai

Best Geyser Buying Guide in Hindi

अब हम बात करते हैं कि अपने लिए Sabse Achchha Geyser Kaise Kharide? मार्केट में आपको कई तरह के गीजर देखने को मिल जाएँगे, उसके बारे में मैं तो आपको बताऊंगा ही; उससे पहले आप यह भी पढ़ लीजिये.
  • गिझर हमेशा अपनी जरुरत के हिसाब से खरीदें.
  • बड़ा गीजर ज्यादा बिजली की खपत करता है.
  • हमेशा star rating वाले geyser का ही चुनाव करना चाहिए. अच्छी रेटिंग वाला गीजर कम बिजली की खपत करता है.
  • गीजर की खरीदारी के दौरान जगह का भी ख्याल रखें.
  • पारंपरिक गीजर बड़ा और भारी होता है, जिससे यह ज्यादा space लेता है. वहीं tankless geyser compact size में आता है और कम जगह घेरता है.
  • टैंकलेस वाटर हीटर, टैंक गीजर की अपेक्षा ज्यादा लम्बे समय तक चलता है. यह लगभग 20 साल तक चल सकता है.

Geyser कहने का मतलब सिर्फ electric geyser नहीं है. इसके अलावा गीजर के और भी कई प्रकार हैं, जो आपको जानना जरुरी है. तो अब हम Geyser ke Prakaar के बारे में बात करते हैं ताकि आप भी अपने लिए Best Geyser Select कर सकें

Electric Geyser Kya Hota Hai?

यह बेहद कॉमन गीजर है. इसमें पानी को गर्म करने के लिए copper coil का इस्तेमाल होता है. इसमें भी दो तरह के गीजर उपलब्ध हैं – Electrical Instant Geyser और Electrical Storage Geyser.
आमतौर पर इलेक्ट्रिकल गीजर ज्यादा सुरक्षित होते हैं. इसकी कीमत तो ज्यादा नहीं होती है, लेकिन operational cost ज्यादा होती है. यह गैस गीजर से छोटा होता है, इसलिए इसे कहीं भी आसानी से install किया जा सकता है.
अच्छी बात है कि यह पानी को तेजी से गर्म करता है और खराब गँसेस का उत्सर्जन भी नहीं करता है. इसे ऑपरेट करने के लिए इलेक्ट्रिसिटी की जरुरत होती है.
Electric Geyser Kya Hota Hai

Gas Geyser Kya Hota Hai?

यह गीजर भी आजकल लोगों के बिच लोकप्रिय है. इसमें पानी को गर्म करने के लिए  (LPG) और Propane का इस्तेमाल होता है.
इसकी खासियत है कि यह electric geyser की अपेक्षा ज्यादा तेजी से पानी को गर्म करता है. इसमें पानी को गर्म करने के लिए gas burner का इस्तेमाल होता है.
आमतौर पर यह बड़े परिवारों के लिए अच्छा माना जाता है. इसके लिए बड़े बाथरूम के साथ ventilation की जरुरत होती है.

इसकी operational cost electric geyser की तुलना में लगभग आधी होती है, लेकिन इसका साइज़ बड़ा होता है. इसकी एक खासियत यह भी है कि आप heating level को कण्ट्रोल कर सकते हैं. इसकी रिपेयरिंग भी आसान है.

Tank Water Geyser Kya Hota Hai?

स्टोरेज गीजर में एक टैंक होता है, जिसमें पहले पानी इकट्ठा होता है उसके बाद गर्म होता है. इसकी सबसे बड़ी कमी यह है कि अगर पानी टैंक में ही ज्यादा समय तक रहे तो यह ठंडा हो जाता है.
हालाँकि इसे install करना आसान है. इसे घर के अन्दर ही लगाया जाता है. यह टैंक इलेक्ट्रिक, natural gas और propane models के साथ आता है.
Tankless Geyser Kya Hota Hai

Tankless Water Geyser Kya Hota Hai?
Tankless Water Geyser की खासियत है कि यह साइज़ में छोटा होता है. इसलिए यह घर में कम जगह लेता है. अगर चाहें, तो इसे घर के बाहर भी install करवा सकते हैं.
इसकी खूबी है कि आपको जब जितना पानी गर्म करना है, यह उतना ही करता है. साथ ही, पानी को स्टोर करने का झंझट भी नहीं रहता है.
यह पानी को electric coil या natural gas के जरिये गर्म करता है. Gas units, electric से ज्यादा जल्दी पानी गर्म करता है.

Hybrid Water Heater in Hindi

इस तरह के हीटर में एक वाटर टैंक होता है, जिसमें पानी स्टोर होता है. इसे घर के अन्दर या फिर बाथरूम में भी लगाया जा सकता है.
इसमें एक दूसरा heat pump होता है, जिसका काम हीट को इकट्ठा करना है. यह सामान्य heater के मुकाबले 60 फीसदी कम बिजली खर्च करता है.
हालाँकि हाइब्रिड वाटर हीटर की कीमत ज्यादा होती है. इसकी खासियत इसका water pressure है, जो गर्म पानी के flow को निरंतर बनाए रखता है.

Solar Water Heater Geyser Kya Hota Hai?

जहाँ धूप ज्यादा हो, वहां यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है. Geyser के अन्य प्रकार की तुलना में यह प्रदुषण मुक्त है और आपको तो पता ही है कि solar energy renewable है.
Solar Water Geyser Kya Hota Hai
हालाँकि शुरुआत दौर में आपको इस पर ज्यादा खर्च करना पड़ता है, लेकिन बाद में इस पर ज्यादा खर्च करने की जरुरत नहीं रह जाती है. छोटे परिवारों के लिए यह अच्छा विकल हो सकता है.

How to Use Gas Geyser in Hindi?

अब आपको पता चल गया होगा कि Geyser Kya Hota Hai? अगर आप गैस गीजर खरीदते हैं, तो आपको कुछ बातें ध्यान रखनी है.
अक्सर gas geyser से जुडी घटनाओं की खबरें आती रहती हैं. दरअसल, गैस गीजर के burners से पैदा होने वाली आग के कारण ऑक्सीजन की खपत अधिक होती है और carbon dioxide की मात्रा बढ़ जाती है.
कार्बन मोनाक्साइड भी बनती है, जो बेहद जहरीली होती है. यही गैस हादसों का कारण बन जाती है. गीजर से जुड़ा gas cylinder कहीं भी हो, लेकिन उसका burner बाहर होना चाहिए, ताकि बाथरूम के अन्दर ऑक्सीजन की कमी न हो.
इससे ऑक्सीजन के अभाव में दम घुटने जैसी समस्या नहीं होगी. यदि गीजर बाथरूम में लगाते हैं, तो exhaust fan जरुर लगवाना चाहिए, जिससे अन्दर की गैस और भाप बाहर निकलती रहे.
गैस की बदबू आने पर तुरंत सिलिंडर से गैस को बंद कर खिड़की दरवाजें खोल दें. समय-समय पर गैस पाइप भी चेक कराते रहना ।

Thermostat Kya Hota Hai?

इसकी मदद से अपनी जरुरत के हिसाब से पानी को गर्म कर सकते हैं. यह पानी को तय तापमान तक गर्म करता है, फिर खुद बंद हो जाता है.
Geyser Kya Hota Hai Thermostat
यह पानी के तापमान को मापता रहता है. अगर पानी ठंडा होने लगता है, तो यह फिर चालू हो जाता है. ऐसे में थर्मोस्टेट की सेटिंग को balanced रखें.

Important Points when Buying Geyser

  • अब वाटर हीटर्स में digital display technology का खूब इस्तेमाल हो रहा है. यह पानी का तापमान, प्रेशर और पानी की हार्डनेस आदि को डिस्प्ले करता है. आप भी इसी तरह के हीटर खरीदें.
  • गीजर में plastic pipe की जगह स्टील पाइप का चुनाव करें.
  • Geyser के अन्दर anode rod होता है, समय-समय पर इसकी जांच करते रहें.
  • थर्मोस्टेट को हमेशा ढँक कर रखें.
  • अगर geyser से पानी टपकने लगता है, तो उसे नजरअंदाज न करें.
  • गीजर को देर तक चालू नहीं रखना चाहिए. इससे बिजली की बर्बादी होती है.

Conclusion: Geyser Kya Hota Hai?

तो फ्रेंड्स! बस यही है Water Heating Geyser Full Information in Hindi. मुझे आशा है कि आपको यह आर्टिकल Geyser Buying Guide in Hindi अच्छा लगा होगा. और अब आप यह अच्छी तरह से समझ गए होंगे कि Geyser Kya Hota Hai?How to Use Geyser in Hindi?
अपने लिए Sabse Achchha Geyser Kaise Kharide? इससे सम्बंधित अगर आपके मन में कोई भी सवाल हो, तो निचे Comment कर जरुर बताएं. 
अगर आप इन्सटंट हिटर खरीदना चाहते हो तो साथ दी हुइ लिंक का इस्तमाल जरूर करना। 
आपका अपना ब्लाँग
Sarkar cool care and home appliances!! 

Comments

Popular posts from this blog

Double door fridge not cooling in hindi

Plumbing tools in hindi

बिजलि के बिल की जाँच पडताल।