यह एक simple definition है, about refrigerator in Hindi
| Refrigerator एक यंत्र है, जो खाद्य पदार्थ को ठंडा करता है। और उसे ठंडा रखता है। |
इसे Hindi में शीतक यंत्र या प्रशीतक कहा जाता है. और इसे फ्रिज भी कहा जाता है.
फ्रिज thermally insulated होता है. मतलब बाहार की गर्मी refrigerator में नहीं आ सकती।
अंदर की गर्मी को बाहर करने के लिए कँम्पप्रेशन सीस्टम लगा होता है, जिससे fridge का तापमान room के temperature से ठंडा किया जा सके।
Refrigerator information in Hindi
Fridge का कम तापमान bacteria के reproduction rate को काम कर देता है. जिससे खानेकी चीजे कम बिगडती है.
Refrigerator temperature को freezing point से थोडा ज्यादा रखता है।
खाद्य पदार्थ को store करने के लिए 3 to 5 °C का temperature चाहिए होता है।
Freezer के बारे में information
जो device freezing point से कम तापमान को maintain करती है, उसे freezer कहते है. ज्यादा तर refrigerator vapour-compression refrigeration system पर चलते है.
Domestic refrigerator कई प्रकार की size range में आते है। जिसमे सबसे छोटा 4 लीटर का होता है। और बडा 600 litre तक या उससे भी ज़्यादा की capacity के आते है।
Fridge को खरीदते वक्त उसकी लीटर में कितनी क्षमता है, वह देखा जाता है. जितने litre ज्यादा होंगे आप उतना ही ज्यादा food store कर सकेंगे।
Modern फ्रिज में आप अपने food को लंबे दिनों के लिए fresh रख सकते है।और इस वजह से bulk में खाद्य पदार्थ को स्टोर करके बाद में उपयोग मे लिया जा सकता है.
क्योकि bulk में खाद्य पदार्थ खरीदने की वजह से पैसे बचते है।
इतिहास (history of refrigerator kya hai)
जब refrigerator का आविष्कार भी नहीं हुआ था, तब ice houses का उपयोग किया जाता था।
Artificial refrigeration की शरुआत तब हुई जब Scottish professor William Cullen ने सन 1755 में छोटी refrigerating machine बनाई।
उन्होने (Cullen) Diethyl ether के container में पंप की मदद से vacuum create किया और उसे boil कर उसमे से आस पास की हवा द्वारा heat absorb की.
इस experiment की मदद से वह थोडी मात्रा में ice पैदा करने में सफल रहे. लेकिन उस वक्त इसका कोई practical उपयोग नजर नहीं आ रहा था.
Who invented refrigerator in Hindi
सन 1805 में अमेरिकन inventor Oliver Evans ने ice के उत्पादन के लिए closed vapour-compression refrigeration cycle को describe किया।
1820 में British scientist Michael Faraday ने ammonia और दूसरे गैस को high pressures और low temperature से liquefied किया।
सन 1834 में Jacob Perkins ने पहला vapour-compression refrigeration सिस्टम पर चलने वाला refrigerator बनाया था।
यह device continuously चल सकता था।
1842 में American physician, John Gorrie ने working prototype बनाया लेकिन वह बाजार में fail साबित हुआ।
पहला commercial ice-making machine सन 1854 में invent किया गया था। और 1913 में फ्रिज को घरो के लिए invent किया गया था.
How refrigerator works in Hindi | refrigerator कैसे काम करता है.
यह काम कैसे करता है, इसे समज ने से पहले आपको refrigeration cycle को समझना पडेगा।
फिलहाल हर फ्रिज में vapour-compression refrigeration system (VCRS) का उपयोग होता है।
इसमें refrigerant का उपयोग होता है। और यह buildings और automobile के air conditioning में use होता है.
Vapour-compression refrigeration cycle in Hindi
Liquid refrigerant को माध्यम के तौर पर circulate किया जाता है. जोकि जिस space को ठंडा करना है, उसमे से heat absorb करके दूसरी जगह heat को छोडता है।
VCRS में 4 मुख्य component होते है।
- compressor
- condenser
- thermal expansion valve
- evaporator
Refrigerant compressor में जाने के बाद high pressure और high temperature vapour में convert हो जाता है. यह super heated vapour होती है.
यहाँ से यह condenser में जाने के बाद यह water cooled या air cooled method से heat को वातावरण में छोड़ती है। और यह liquid में convert हो जाती है.
यह saturated liquid होता है।
Condenser के बाद यह liquid expansion valve से होकर गुजरता है. यहाँ इसका pressure और temperature drop होता है। और यह ठंडा होता है।
आप को बता दे की domestic refrigerator में expansion valve के तौर पर capillary tube का इस्तेमाल होता है.
Expansion valve के बाद यह evaporator से होकर गुजरता है। evaporator से यह space की heat को absorb करता है.
और हीट absorb करने की वजह से यह vapour में convert हो जाता है।
इस प्रक्रिया में evaporator के आस पास रखी हुई चीजे ठंडी हो जाती है। और evaporator में से निकली हुई vapour वापिस से compressor में चली जाती है।
लेकिन compressor में जाने से पहले यह partially vaporised होता है, और ठंडा भी होता है, इस लिए इसे fan की मदद से complete vapour में convert किया जाता है।
क्योकि compressor में छोटे प्रमाण में भी liquid पार्टिकल नहीं दाल सकते, अगर ऐसा होता है, तो compressor के फटने की संभावना होती है।
यहां इस diagram में VCRS की information दी गयी है.
Domestic refrigerator के प्रकार (types of refrigerator क्या है)
- compressor refrigerators
- Peltier refrigerators
- Absorption refrigerators
- Magnetic refrigerators
- Acoustic refrigerators
Refrigerant
बिना refrigerant के cooling possible नहीं है,
refrigerant बहुत आसानी से heat को absorb कर सकते है, यही कारण है, की इसे
fridge में use किया जाता है.
पहले रेफ्रिजरेंट के तौर पर अमोनिया (NH3) का उपयोग किया जाता था, लेकिन अमोनिया जहरीला गैस है, इसलिए इसका प्रयोग बंध कर दिया गया।
उसके बाद रेफ्रिजरेंट की रीसर्च होती गयी. और नए refrigerant पुराने वाले को replace करते गए।
Refrigerant के प्रकार :
Chlorofluorocarbons (CFCs)
CFCs से green house gas effect होती है, इस कारण से इनका उत्पादन 1994 से बंध कर दिया गया है।
Hydrochlorofluorocarbons (HCFCs)
यह refrigerant R12 के मुकाबले ozone को काम नुक्सान पहुंचाते है।
R22 जोकि एक HCFC gas है, इसे 2020 तक हटा दिया जाएगा।
Hydrofluorocarbons (HFCs)
इन refrigerant में कोई chlorine नहीं होता है, इसलिए यह गैस पर्यावरण के लिए ज्यादा सेफ है।
R-410A और R-134A इसके उदहारण है.
Cooling capacity
Heat को remove करने की क्षमता को cooling capacity कहते है।
SI unit watt है.
इसे ton of refrigeration में भी measure किया जाता है।
1 ton of refrigeration 211 kJ/min या 200 Btu/min के बरा-बर है.
BEE rating
कोई भी refrigerator खरीदने से पहले उसकी BEE rating चेक कर लेनी चाहिए।
रेटिंग star label के द्वारा दिखाई जाती है, यह item की efficiency को दर्शाता है।
यह standard
BEE (
Bureau of energy efficiency) के द्वारा दिया जाता है।
1 से लेकर 5 star तक रेटिंग दी जाती है, जितने स्टार ज्यादा होंगे उतनी ही उस refrigerator की efficiency ज़्यादा होंगी।
यह standers सिर्फ फ्रिज तक ही सिमित नहीं है, बल्कि यह कई electric उपकरणो के लिए उपयोग होता है।
अगर आप नया फ्रिज खरीदना चाहते हो तो इस लींक को जरूर चेक कीजीए!!!
Uses of refrigerator in Hindi
- Food को फ्रेश रखने के लिए
- ice और ice-cream बनाने के लिए
- मेडिकल में कई दवाई को direct sunlight से दूर रखना होता है
Features of refrigerator in hindi
आपको फ्रिज खरीदते वक्त कुछ फीचर्स को ध्यान में रखना चाहिए जैसे की ,
Child proofing
बच्चो को फ्रिज से दूर रखने के लिए यह feature होता है, इसमें fridge को lock कर सकते हो.
Temperature control
यह महत्व का फीचर है, temperature control को दो compartment के लिए दिया होता है, एक है main compartment और दूसरा freezer.
आप अपने मुताबिक इन दोनों compartment temperature को control कर सकते है.
Shelves
Cleaning के लिए यह feature है.
Fridge में से आसानी से Shelves को निकाल सकते है, और उसे साफ कर सकते है।
Door style
अलग अलग प्रकार के door style के refrigerator आते है, कई में single door होता है, कई में double door होते है.
Freezer कई फ्रिज में ऊपर तो कई में निचे होते है, और उनके door भी अलग होते है.
Dairy Compartment
दूध से बनी चीजे रखने के लिए यह compartment होता है, जैसे की butter, cheese और घी.
इन्हे बाकि compartment के मुकाबले थोडा warm रखना पडता है, आगर आप इन्हे हररोज इस्तेमाल नहीं कर रहे है, तो आप को इस feature की जरूरत पडेगी।
में आशा करता हु की आप को हमारा ब्लाँग अच्छा लगता हो। और आपतक टेक्निकल इशयुज को लेके हम आपतक मालुमात पहुचाते हो।
समसे जुडे रहने के लिए हमेशा हमारे ब्लाँग पडते रहीए और अपनी अनमोल राय भी हमतक पहुचाते रहे। इसी के जरीए से हम भी दीन प्रती दीन नया सिखते रहेंगे।
आपका अपना ब्लाँग
Sarkar cool care and home appliances !!!!
Comments
Post a Comment